कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ में यूपी कांग्रेस का महिला चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया. इसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने, बारहवीं क्लास की हर छात्रा को स्मार्टफ़ोन, ग्रेजुएशन करने वाली हर लड़की को स्कूटी,सरकारी बसों में मुफ़्त यात्रा जैसे लुभावने वादे किए गए हैं. आदि शक्ति दुर्गा की स्तुति की तर्ज़ पर प्रियंका ने महिला मुद्दे पर एक थीम सॉन्ग जारी किया...उसके बाद उन्होंने महिलाओं के लिए एक अलग मेनिफेस्टो जारी किया.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह जो हिस्सेदारी है, इससे जो इमबैलेन्स है राजनीति में महिलाओं का, उसको हम ठीक करने की कोशिश करना चाहते हैं. संसद और विधान सभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व आज 14 प्रतिशत से कम है.जब 40 प्रतिशत महिलाएं टिकेट लेंगी और चुनाव लड़ेंगी तो आशा है यह बढ़ेगा.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
कांग्रेस दफ्तर में आज महिलाएं बड़ी तादाद में पहुंची थीं. सबके हाथों में “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” नारा लिखी तख्तियां थीं. बड़े-बड़े कटआउट्स हर तरफ लगे थे. देश की सियासी तारीख में पहली बार किसी पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग मैनिफेस्टो जारी किया है.
प्रियंका गांधी ने कहा कि देखिए निश्चय,सक्षमता,शक्ति, यह महिला के सहज गुण होते हैं. इसके साथ-साथ करुणा,दया,आशा,साहस..यह सब महिलाओं का गुण होता है. हम चाहते हैं कि यह गुण राजनीति में भी प्रकट हों.
कांग्रेस के महिला मैनिफेस्टो को पांच हिस्सों में बनाया गया है. स्वाबलंबन,शिक्षा,सम्मान,सुरक्षा और सेहत. इसमें वादे भी किए गए हैं. बारहवें दर्जे की लड़कियों को स्मार्ट फोन, ग्रेजुएशन करने वाली लड़कियों को स्कूटी, आरक्षित सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की भर्ती, पुलिस में 25 फीसदी महिलाओं की भर्ती, मनरेगा में 40 फीसदी काम महिलाओं को, राशन की दुकानें 50 फीसदी महिलाओं को, आंगनबाड़ी वर्कर और आशा बहुओं को 10000 मानदेय. सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ़्त यात्रा, बुज़ुर्ग और विधवाओं को 1000 रुपये महीना पेंशन और महिलाओं का 10 लाख तक का इलाज मुफ़्त किया जाएगा.
प्रियंका कहती हैं कि यह कोशिश सिर्फ़ चुनाव के लिए नहीं बल्कि समाज में महिलाओं को मज़बूत बनाना के लिए है. प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर नहीं भी जीतीं तब भी बहुत बढ़िया है, एक बार नहीं जीतेंगी तब भी बहुत बढ़िया है, क्योंकि एक बार नहीं जीतेंगी तो अगली बार और सक्षम बनेंगी. तो हमारी जो यह पहल है वह सिर्फ़ चुनाव के नज़रिए से नहीं है. हम बहुत स्पष्ट हैं. हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एकदम पूरी तरह से संजीदगी से पहल करना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं