उत्तर प्रदेश में साल 2017 के चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रचार में नोटबंदी (Demonetisation) के विरोध में प्रतीक के रूप में इस्तेमाल कर चुके 'खजांची' (Khajanchi) को अब सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न की प्रतीक साइकिल भेंट की है. नोटबंदी के बाद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में नोट बदलवाने के लिए लंबी लाइन में लगी महिला ने बच्चे को जन्म दिया था. उसका नाम कथित रूप से अखिलेश यादव ने खजांची रखा था.
अखिलेश यादव ने सोमवार को खजांची नाम के इस बच्चे को भेंट में अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल भेंट किया. उन्होंने ट्विटर पर उसकी फोटो भी पोस्ट की. अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा, ''नोटबंदी की लाइन में जन्मे नन्हे खजांची को दिया साइकिल का तोहफा ताकि उसके भविष्य में खुशी का चक्का घूमता रहे.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नोटबंदी की लाइन में जन्मे नन्हें ख़ज़ांची को दिया साइकिल का तोहफ़ा ताकि उसके भविष्य में ख़ुशी का चक्का घूमता रहे। pic.twitter.com/ZTSojMwAM2
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2020
इतना ही नहीं, सोमवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ के बाद हर वर्ष की तरह खजांची का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर सपा कार्यालय में ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई दी. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि खजांची के जन्मदिन पर केक काटा गया और उसे उपहार दिए गए.
खजांची को उसकी मां ने पीएम नरेद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद बैंक के बाहर कतार में जन्म दिया था. खजांची की मां सर्वेशा देवी बैंक की कतार में पांच घंटे तक खड़ी रहीं. इसके बाद उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी. खजांची उनकी पांचवीं संतान है. उसके जन्म से कुछ समय पहले ही सर्वेशा के पति की मौत हो गई थी. वह एक सपेरा था. बैंक कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बच्चे का नाम खजांची रखने का सुझाव दिया था जिसे सर्वेशा की मां ने मान लिया था. हालांकि बाद में चुनावों के दौर में इस नौनिहाल का राजनीति से वास्ता जोड़ दिया गया. खजांची के एक महीने के होने से पहले ही चुनावी माहौल में अखिलेश यादव ने उसकी मां को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी.
VIDEO: अखिलेश की हर चुनावी रैली में खजांची का जिक्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं