उत्तर प्रदेश में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास और आगे की राह पर मंथन के लिए झुमका नगरी बरेली में 23 नवंबर को NDTV एक विशेष कॉनक्लेव 'उत्तर प्रदेश 2.0: गांव की रफ्तार' आयोजित कर रहा है. इस कार्यक्रम में योगी सरकार के सीनियर मंत्री, अधिकारी, जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. कॉन्क्लेव में पहला सत्र 'प्रधानमंत्री ग्राम शक्ति योजना' से लेकर यूपी के अलग-अलग इलाकों में बन रहे नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर बात होगी. सड़कों के इस जाल ने कैसे गांवों को ताकत दी है और कैसे ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था का इंजन बन रही हैं, इसपर चर्चा की जाएगी.
इसके साथ ही, सड़कों का नेटवर्क बढ़ाने को लेकर सरकार का आगे का क्या प्लान है उसकी जानकारी भी ली जाएगी. सड़कों के बाद अगला सत्र समर्पित होगा यूपी में आवास की सुविधाओं को लेकर होगा.
साफ पानी, सेहतमंद जिंदगानी की अनिवार्य शर्त है. यूपी में ये सुविधा कहां तक पहुंची, जहां तक पहुंची वहां लोगों की जिंदगी में क्या बदलाव हुए और जहां तक पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है, वो प्रयास अभी किस स्तर पर है इसपर विस्तार से बात होगी. कॉन्क्लेव में एक सत्र अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए रखा गया है, जहां वो योजना और उससे मिले लाभ को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे. इस सत्र के दौरान बरेली के डीएम भी मौजूद रहेंगे.
5वें सत्र में बात होगी उत्तर प्रदेश में बुलंद होते बुनियादी ढांचे पर जबकि छठे सत्र में एसएसपी अनुराग आर्य बताएंगे कि यूपी में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने किस तरह अपनी रणनीति बदली और नई चुनौतियों के लिए पुलिस कैसे खुद को तैयार कर रही है.
आखिरी सत्र में खाद, बीज, बाजार, कोल्ड स्टोरेज, बैंक-जनधन खातों आदि पर ऐसे मुद्दों पर बात होगी जो कि ग्रामीणों की जिंदगी से सीधे जुड़े हुए हैं. राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार जो जिले की कोऑपरेटिव अध्यक्ष भी हैं इस सत्र की मेहमान होंगी.
यह भी पढ़ें | उत्तर प्रदेश 2.0: कृषि से समृद्धि, कानपुर में सजेगा अन्नदाताओं के लिए सबसे बड़ा मंच
यह भी पढ़ें | यूपी वोटर लिस्ट से कटे 3 करोड़ नाम! लखनऊ, गाजियाबाद से सबसे ज्यादा 30 फीसदी हटे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं