New Delhi:
महंगाई और रीटेल पर विपक्ष के घेरे से बाहर निकली सरकार अब गृहमंत्री पी चिदंबरम को लेकर घिर गई है। इस मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई। गुरुवार को भी हंगामे के कारण संसद नहीं चल सकी थी। मंत्री के साथ-साथ वकील रह चुके चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक मुवक्किल को फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। चिदंबरम कभी सन एयर होटल्स लिमिटेड के मालिक एसपी गुप्ता के वकील के तौर पर पेश हो चुके हैं। गुप्ता के खिलाफ जालसाजी का एक मामला है, जिसे वह खत्म कराने की अर्जी देते रहे हैं। बीजेपी हितों के इस टकराव को दंडनीय अपराध बताते हुए चिदंबरम को गृहमंत्री के पद से हटाने की मांग कर रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पी चिदंबरम, बीजेपी, संसद में हंगामा