विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2011

राहुल बोले, यूपी में एफ़डीआई नहीं, भ्रष्टाचार है मुद्दा

यूपी की जंग के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस के सांसदों और मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि वे गुटबाज़ी छोड़ें और मिल−जुलकर काम करें।
नई दिल्ली: यूपी की जंग के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस के सांसदों और मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि वे गुटबाज़ी छोड़ें, मिल−जुलकर काम करें और बड़े नेताओं की राह न देखें। मीटिंग में राहुल ने यूपी की रणनीति भी साफ की। उन्होंने कहा कि नेता आसमानी बातें करना छोड़ें और स्थानीय मुद्दों को तरजीह दें। यूपी चुनावों के लिए रीटेल में एफडीआई नहीं, भ्रष्टाचार मुद्दा है। बीएसपी ने इसको लेकर राहुल पर निशाना साधा है। मनरेगा, यूपी के बंटवारे और मुस्लिम आरक्षण के बाद यह चौथा मसला है जिसपर राहुल और बीएसपी आमने−सामने दिख रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल, यूपी, एफ़डीआई, भ्रष्टाचार, मुद्दा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com