UP Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज पश्चिमी यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला है. राज्य की हापुड़ विधानसभा सीट पर जहीर खान (Zahir Khan) ने एंबुलेंस से पोलिंग सेंटर पर पहुंचकर वोट डाला.जहीर की रीढ़ की हड्डी पिछले 15 वर्ष से क्षतिग्रस्त है, इस कारण वे लकवाग्रस्त हैं. वोटिंग को लेकर उनके उत्साह के कारण परिवारजन उन्हें लेकर पोलिंग बूथ पहुंचे. जहीर जैसे ही मतदान केंद्र पहुंचे, उन्हें स्ट्रेचर के जरिये अंदर ले जाया गया, फिर उन्होंने वोट डाला.
कोविड नियमों पर अखिलेश यादव के उम्मीदवार और पुलिस में भिड़ंत, देखें VIDEO
मौजूदा सरकार से खफा नजर आ रहे जहीर ने कहा, 'इस सरकार ने किसी के फायदे के लिए कुछ नहीं किया. बेरोजगारी फैली है और सरकार लोगों को काम नहीं दे पा रही. लोग रोजगार के लिए परेशान हो रहे हैं. ' उन्होंने कहा, 'मैं इस सरकार को बदलना चाहता हूं.' पहले चरण के लिए राज्य की 58 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रारंभ हुई जो छह बजे तक चलेगी. पहले चरण के तहत जिन 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें उसमें शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतम बुद्ध नगर की तीन, बुलंद शहर, मेरठ और अलीगढ़ की सात-सात, मथुरा की पांच और आगरा की नौ सीटें शामिल हैं. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पहले चरण के अंतर्गत जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां किसान अहम मुद्दा हैं.पहले चरण के चुनाव में यूपी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा.माना जा रहा है कि किसानों की नाराजगी, सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए कुछ मुश्किल पैदा कर सकती है. यूपी चुनावों में वैसे तो बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी प्रत्याशी उतारे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं