UP Polls 2022 :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है. रविवार को राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, लेकिन देशभर के लिए घुंघरु बनाने वाले हाथरस के एक गांव का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा सुरक्षा और इंस्पेक्टर राज है. घुंघरु पर सुरक्षा को लेकर ऐसी मार पड़ी है कि कई लोगों का रोजगार छिन गया है. NDTV ने हाथरस के बिसावर गांव के लोगों ने चुनावी माहौल और चुनाव के दौरान उनके अहम मुद्दे को लेकर बात की.
क्षेेत्र की समस्याओं और चुनाव के मुद्दों पर बात करते हुए हुए बिसावर के लोग हाथरस से करीब 20 किमी दूर बिसावर के आसपास के कई गांवों में चांदी लाकर घुंघरु बनाने का काम किया जाता है फिर इन्हें देश के दूसरे हिस्सों में भेजा जाता है लेकिन तैयार माल पर कभी बदमाश, कभी सेलटैक्स और कभी पुलिस की धरपकड़ ने लोगों को परेशान किया है. गांव के लोगों के बीच यह बड़ा मुद्दा है और इस पर ग्रामीणों की अलग-अलग राय भी है. गांव की चौपाल में बैठे विनोद कुमार कहते हैं कि 15 दिन पहले ही एक जगह बलदेव पर चांदी की गाड़ी पकड़ी और पुलिस ने उसे मथुरा भेज दिया. कानून व्यवस्था कुछ भी नहीं है. बिसावर तक रोड भी नहीं बनी है निवर्तमान विधायक रामवीर उपाध्याय ने एक पत्थर भी 5 साल में नहीं लगाया. उधर, नौकरी से रिटायर हुए एक बुजुर्ग का मानना है कि पहले व्यापारी के साथ खूब लूट होती थी अब उसमें सुधार आया है. वे कुछ अन्य लोगों के दावों से उलट कते हैं कि बीजेपी के शासन में कानून व्यवस्था अच्छी है. हाथरस के आसपास में घुंघरु उद्योग से जुड़े करीब 20 हजार से ज्यादा लोग हैं. लॉकडाउन में नौकरी गंवाकर लौटे लोग भी इस उद्योग में लगे हैं. बेरोजगारी के चलते तमाम और लोग इसमें जुड़ गए हैं, इसी के चलते मजदूरी कम हो गई है जहां पहले 500 का मार्जिन था अब 200 रुपए का हो गया है, लेकिन इन सबके बावजूद न तो घुंघरु उद्योग को बढ़ाने पर बात होती है, न ही सड़क से लेकर थाने तक के मुद्दे पर किसी नेता का कोई ध्यान है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं