उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाके में हनुमान जयंती जुलूस (Hanuman Jayanti procession) के दौरान भड़की हिंसा के बाद राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया. यूपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( ADGP) प्रशांत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली के जहांगीरपुरी घटना के बाद अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है. अधिकारी ने बताया, "खासकर दिल्ली से सटे जिलों में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है . "उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मोबाइल पर रहने और क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने के लिए भी कहा गया है.
गैरतलब है, दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक दिन पहले कथित तौर पर हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस पर हमले के बाद हिंसा भड़क गई थी. दिल्ली के जहांगीर पुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी के कारण हिंसा भड़क गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खबरों के मुताबिक, दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदाय के बीच में हुआ जमकर हंगामा. हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकालते वक्त पथराव किया गया. इसमें पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल इलाज के लिए कराया गया भर्ती. दिल्ली पुलिस पीआरओ का काम देख रहे डीसीपी अनवेयस राय का कहना है कि जहांगीर पूरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है.
घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पत्थरबाजी और आगजनी के बाद लोगों को भागते हुए देखा जा रहा है. आगजनी और पथराव के बीच हेलमेट पहने हुए पुलिसकर्मी हालात को काबू में लाने की मशक्कत करते देखे गए. कुछ वीडियो में युवकों को पथराव करते हुए भी देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान झड़प, अमित शाह ने पुलिस अफसरों से की बात
मध्य प्रदेश: खरगोन में कर्फ्यू के बीच मनाई हनुमान जयंती, सुबह-शाम दो बार दो घंटे की ढील
इसे भी देखें : इंडिया @ 9 : दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा पर पथराव, हिंसा में कई घायल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं