दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti Violence) के दौरान शनिवार को जहांगीरपुरी ((Delhi Jahangirpuri ) इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी. खबरों के मुताबिक, दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदाय के बीच में हुआ जमकर हंगामा. हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकालते वक्त पथराव किया गया. इसमें पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल इलाज के लिए कराया गया भर्ती. दिल्ली पुलिस पीआरओ का काम देख रहे डीसीपी अनवेयस राय का कहना है कि जहांगीर पूरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक से इस मामले में बात की है. उन्होंने उनसे हिंसा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है.
खरगोन हिंसा: शादियों पर भी दंगे की मार, हिंसा प्रभावित इलाकों में शादी से लोग कर रहे इनकार
दिल्ली के जहाँगीरपुरी में 2 समुदायों के बीच झड़प, हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालने के दौरान बवाल, पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल pic.twitter.com/KPULbl1Z1k
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 16, 2022
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ये एक पारंपरिक जुलूस था और पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन कुशल सिनेमा हॉल के पास शोभा यात्रा के पहुंचते ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. हिंसा को रोकने की कोशिश में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए.शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छिटपुट आगजनी की बात सामने आई है. हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर हैं. स्थिति नियंत्रण में हैं और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. इस बवाल के दौरान किन पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है. घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पत्थरबाजी और आगजनी के बाद लोगों को भागते हुए देखा जा रहा है. आगजनी और पथराव के बीच हेलमेट पहने हुए पुलिसकर्मी हालात को काबू में लाने की मशक्कत करते देखे गए. कुछ वीडियो में युवकों को पथराव करते हुए भी देखा जा रहा है.
दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है। जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी लोगों से अपील- एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 16, 2022
आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की भी 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, हालांकि दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि घटनाएं काफी छुटपुट थीं, इसलिए वहां पर ऑपरेशन कॉल ऑफ कर दिया गया है और गाड़ियों को वापस बुला लिया गया है. आगजनी में तमाम वाहनों को नुकसान पहुंचा है. धुएं के गुबार के बीच वहां सैकड़ों लोगों का मजमा भी देखा गया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सभी लोगों को शांति बनाए रखनी हैं. शांति बनाए बिना देश तरक्की नहीं कर सकता. सभी लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखनी है. जरूरत पड़े तो एजेंसी है, पुलिस है, जिनकी जिम्मेदारी है. केंद्र सरकार की दिल्ली में जिम्मेदारी है कि शांति व्यवस्था बनाएं. मैं लोगों से भी अपील करूँगा की शांति बनाए रखें.
In today's incident in NW District, the situation is under control. Adequate additional force has been deployed in Jahangirpuri & other sensitive areas. Senior officers have been asked to remain in field and closely supervise the law & order situation & undertake patrolling. 1/2
— CP Delhi #DilKiPolice (@CPDelhi) April 16, 2022
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा है कि उत्तरपश्चिम जिले में हालात अब नियंत्रण में हैं. जहांगीरपुरी औऱ अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है. सीनियर पुलिस अफसरों से इलाके में रहने को कहा गया है और कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर के साथ लगातार गश्त करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम जनता से अफवाहों और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर ध्यान न देने को कहा.
शाम 6 बजे के करीब ये घटना घटी. लेफ्टिनेंट गवर्नर ने भी इस घटना के बारे में जानकारी ली. दिल्ली में कपिल मिश्रा समेत बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि ये बांग्लादेशी घुसपैठिय़ों का काम है. जबकि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि ये बड़ी साजिश का हिस्सा है और इस मामले की तुरंत गहराई से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं