उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह बाजरे के खेत में 17 वर्षीय एक किशोरी का निर्वस्त्र शव मिला है. किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या का आरोप लगाया है. इस बीच, कांग्रेस (Congress) ने पुलिस पर शव को आनन-फानन में लेकर भागने का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने इसका खंडन किया है.घटना की सूचना मिलने के बाद औरैया की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए एसओजी और सर्विलांस के साथ पुलिस की 10 टीमों को लगाया है.
परिजनों के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी और काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई और तब बाजरे के खेत में उसका शव मिला. एसपी निगम ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसओजी एवं सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं तथा थाने की टीम अलग से जुटी है. उन्होंने कहा कि वीडियोग्राफी के साथ मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. उनके अनुसार जांच और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर परिक्षेत्र) प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. श्वान दस्ते की टीम से साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस के अनुसारही परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिया गया.
कांग्रेस ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
कांग्रेस ने शव ले जाते हुए पुलिसकर्मियों और पीछे चल रही एक महिला का वीडियो साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया '' उत्तर प्रदेश के औरैया में 17 साल की एक लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला. पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी. बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है. महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में प्रदेश नंबर एक है, लेकिन कोई जंगलराज नहीं कहेगा.''
शव को पुलिस के द्वारा जबरन खींच कर ले जाने के आरोपों का एसपी चारू निगम ने खंडन करते हुए बताया है कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने विधिक कार्यवाही करते हुए परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा और किसी भी तरह से पुलिस द्वारा शव को जबरन नहीं लिया गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं