उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) के दो चरणों का मतदान हो चुका है. इस बीच इटावा से चुनाव प्रचार के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. यहां समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, उनके पिता मुलायम सिंह यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनाव प्रचार अभियान में एक साथ देखे गए. पांच साल से अधिक समय के बाद यह पहली बार ऐसा हुआ है, जब परिवार के तीनों बड़े नेता एक साथ दिखे.
इन तीनों को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से अक्टूबर 2016 में 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले लखनऊ में "समाजवादी विकास रथ" को हरी झंडी दिखाने के दौरान एक साथ देखा गया था. 2016 में पारिवारिक विवाद के कारण चाचा शिवपाल समाजवादी पार्टी से अलग हो गए थे. बाद में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई. शिवपाल सिंह यादव की पार्टी अब अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पहली बार इस विधानसभा चुनाव में अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए प्रचार किया. दो चरणों के लिए मतदान 10 और 14 फरवरी को समाप्त हो गया है. शेष पांच चरणों के लिए मतदान 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को होगा. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 47 सीटें हासिल की थीं.
ये भी देखें-सियासी रण में मुलायम सिंह यादव, करहल में अखिलेश यादव के लिए किया प्रचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं