विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

आजमगढ़ के लोगों से बात करके विस चुनाव लड़ने के बारे में फैसला करूंगा: अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रभावित होकर कई साथी पाटी के साथ जुड़ रहे हैं. अपने विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि आजमगढ़ से मैं सांसद हूं, वहां की जनता से पूछकर इस बारे में फैसला करूंगा.

UP Election: अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में सत्‍ता में आने पर हम समाजवादी पेंशन योजना को शुरू करेंगे
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में सत्‍ता में आने पर हम समाजवादी पेंशन योजना को शुरू करेंगे और इसके तहत जरूरतमंदों को हर साल 18 हजार रुपये देंगे. सपा प्रमुख ने हम इस बार छह हजार रुपये साल नहीं बल्कि 18 हजार रुपये साल मिलेगा. पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि सबसे ज्‍यादा अकाउंट समाजवादी पार्टी ने खुलवाये थे. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रभावित होकर कई साथी पाटी के साथ जुड़ रहे हैं. अपने विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि आजमगढ़ से मैं सांसद हूं, वहां की जनता से पूछकर इस बारे में फैसला करूंगा. अपर्णा यादव के बीजेपी से जुड़ने के सवाल पर कहा, 'मैं उन्हें बहुत मुबारकबाद दूंगा. मैं खुश हूं कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है. उन्हें नेता जी ने बहुत समझाने का प्रयास किया था.हम ख़ुश हैं कि बीजेपी उन्हें टिकट दे रही है जिन्हें हम टिकट नहीं दे पा रहे थे' एक अन्‍य सवाल पर अखिलेश ने कहा कि टिकट अभी पूरे नही बंटे हैं यह क्षेत्र और हमारे सर्वे पर निर्भर करता है. 

''परिवार को नहीं संभाल सकते'' : अपर्णा यादव के 'पालाबदल' के बाद BJP ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि  BJP को पहले से पता था कि सबकुछ वर्चुअल होने वाला है. बीजेपी ने पहले से स्टूडियो बना लिए और  पहले ही सारे Equipments ले लिया. साफ़ है बीजेपी को पहले से पता था. सपा प्रमुख ने कहा, 'छोटे दल बताइए कि कैसे प्रचार करेंगे.लोकतंत्र में भेदभाव नहीं होना चाहिए.'अखिलेश ने कहा, 'हम लगातार चुनाव आयोग के नियमों का पालन कर रहे हैं. यूपी में हमारी सरकार में समाजवादी पेंशन योजना शुरू की थी. हमारी सरकार आई तो समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू की जाए. हम बीपीएल कार्ड धारक गरीबों को प्रति वर्ष 18000 रू देगी पहले प्रतिवर्ष 6000 रुपये दिया जाता था.'

यूपी से सियासत तेज : मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Polls 2022, UP Assembly Elections 2022, Assembly Elections 2022, Akhilesh Yadav, UP Assembly Election, Akhilesh Yadav News, Akhilesh Yadav Latest News, Akhilesh Yadav News Today, Akhilesh Yadav On Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com