बनारस (Banaras) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी का जिला पंचायत में पर्चा निरस्त हो गया जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी का पर्चा मंजूर हो गया. इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे की सरकार के इशारे पर जबरजस्ती यह किया गया और रात में 11:30 बजे इसे जारी किया गया. सपा के नेता मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि अब इसके लिए हम आगे की कार्रवाई करेंगे. बता दें कि देर रात बनारस के जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के नामांकन को लेकर यह वक्तव्य जारी किया.
यूपी में बीजेपी के 16 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, सपा ने 11 जिलाध्यक्ष किए बर्खास्त
वाराणसी ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों चंदा यादव और पूनम मौर्या द्वारा 2-2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. इनकी स्क्रूटनी दोपहर 3 बजे उसी क्रम में शुरू हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के नोटरी अधिवक्ताओं की वैद्यता के बारे में लिखित आपत्ति दाखिल की. दोनों द्वारा जवाब देने के लिए 2-2 घंटे का लिखित टाइम मांगा था जो उनको दिया गया. शाम 6:30 बजे दोबारा स्क्रूटनी शुरू हुई जिसमें दोनों प्रत्यशियों ने अपना-अपना पक्ष रखा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पूरी स्क्रूटनी के के बाद पूनम मौर्या का एक नामांकन पत्र अस्वीकृत हुआ और एक स्वीकृत हुआ. जबकि चंदा यादव के दोनों नामांकन पत्र अस्वीकृत हुए. इस प्रकार विधिवत रूप से एक ही प्रत्याशी पूनम मौर्या का नामांकन वैद्य पाया गया. इसे लेकर सपा ने जिला अधिकारी प्रशासन पर आरोप लगाये.
वहीं, यूपी के पंचायत चुनावों में बीजेपी के 16 ज़िला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं. जबकि समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार ने पुलिस के ज़रिये उसके ज़िला पंचायत उम्मीदवारों को अपहृत और बंधक बना लिया और उन्हें नामांकन नहीं भरने दिया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इनमें से 11 जिलों के पार्टी अध्यक्षों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है.समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर में नॉमिनेशन केंद्र पर धक्कामुक्की का एक वीडियो ट्वीट किया.
यूपी में चुनाव से पहले बीजेपी पर दबाव, निषाद पार्टी के संजय बोले- मुझे बनाएं डिप्टी सीएम पद का चेहरा
उन्होंने कहा, "गोरखपुर व अन्य जगह बीजेपी सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका है.यह हारी हुई बीजेपी का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा है. बीजेपी जितने पंचायत अध्यक्ष बनाएगी, जनता विधानसभा में उतनी सीट भी नहीं देगी. जिस गोरखपुर का वीडियो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, वहां उन्होंने जितेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि आज जब जितेंद्र यादव अपना पर्चा दाखिल करने जा रहे थे तब पुलिस ने उन्हें ज़बरदस्ती रोक लिया और पर्चा नहीं दाखिल नहीं करने दिया. इससे वहां बीजेपी की साधना सिंह निर्विरोध चुनाव जीत गईं.
देश प्रदेश: NDTV से बोले अखिलेश- सपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, 350 सीटें जीतेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं