- बिहार में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.
- दुकानें अब 5 बजे तक खुलेंगी.
- सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे.
देशभर में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. बिहार (Unlock Bihar) में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने राहत देते हुए लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान किया है. नीतीश कुमार ने लिखा है कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है. अतः लॉकडाउन खत्म करते हुए शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4 बजे तक खुलेंगे. दुकान खुलने का समय शाम 5 बजे तक बढ़ेगा. ऑनलाइन शिक्षण कार्य किए जा सकेंगे. निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी. यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी. अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है.
एक दिन में सामने आए 762 नए मामले
7 जून के आंकड़ों के मुताबिक- बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 43 और लोगों की मौत होने से राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 5,424 हो गई है. इसके साथ राज्य में संक्रमण के 762 नए मामले सामने आने के बाद इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,13,879 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक- बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 762 नए मामले सामने आए हैं, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 66 मामले सामने आए हैं. पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक बिहार में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 7,13,879 हो गई है जिनमें से 700224 मरीज ठीक हो चुके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते ही दवा की किल्लत, बिहार ने कहा- मंगलवार तक करना पड़ेगा इंतजार
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को कहा था धन्यवाद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा था. उन्होंने लिखा था कि केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए पहले से ही राज्यों को मुफ्त टीका दिया जा रहा है. अब माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 18 वर्ष से अधिक एवं 45 वर्ष से कम आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकारों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने एवं पिछले साल की तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीवाली तक बढ़ाकर सभी राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने का फैसला उपयोगी एवं सराहनीय है. इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद. यह कोरोना से जंग जीतने में मददगार होगा.
(इनपुट्स भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं