विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

नक्सलियों के दो और शव मिले, मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 39 हुई

पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान इंद्रावती नदी से नक्सलियों के दो और शव बरामद हुए.

नक्सलियों के दो और शव मिले, मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 39 हुई
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को माओवादियों के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान के बाद से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. पुलिस को बुधवार को एक नदी से दो और नक्सलियों के शव मिले. पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान इंद्रावती नदी से नक्सलियों के दो और शव बरामद हुए.

उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली जिले के कसनासुर जंगल में नदी से दो शव और शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि अब तक 39 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से 16 की शिनाख्त हो गई है. शिनाख्त किए गए नक्सलियों पर कुल 1.06 करोड़ रुपये का संयुक्त रूप से इनाम था. (इनपुट भाषा से)  
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two More Bodies Of Naxal Recovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com