दिल्ली की सीमाओं पर 56 दिन से डटे किसान 26 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने पर अड़े हुए हैं, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर वह अपने पिछले बयान पर कायम है और इस पर फैसला दिल्ली पुलिस ही करेगी. सर्वोच्च कोर्ट ने केंद्र की अर्ज़ी को टालने की अपील को भी ठुकरा दिया. इस बीच, भारत में कोरोनावायरस पीड़ितों के एक्टिव मामले 20 जनवरी को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दो लाख से भी कम रहकर 1,97,201 हो गए हैं, जबकि देशभर में अब तक सामने आए कुल COVID-19 केसों की संख्या 1,05,95,660 हो गई है. वैसे, देश के उत्तरी हिस्से में सर्दी और कोहरे का कहर बरकरार है. इसके अलावा, आज ही अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे, और उसके बाद राष्ट्रपति के रूप में देश के नाम पहला संबोधन देंगे. इसके अलावा, उनके सहयोगियों के अनुसार, वह अपने प्रशासन का कामकाज अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते में दोबारा शामिल करने से शुरू करेंगे. इस बीच, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में विवादित नारा 'गोली मारो' (देशद्रोहियों को गोली मारो) एक बार फिर गूंजा, तृणमूल कांग्रेस की पदयात्रा में, जिसमें कई वरिष्ठ पार्टी नेता, सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी शामिल थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Top News Stories, Latest News Today, Coronavirus, COVID19