विज्ञापन

Today Weather: दिल्ली 45, बांदा 48 डिग्री, सुलगते शहरों को मिलेगी राहत, आज यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Rain Alert: देश के कई हिस्से गर्मी से बेहाल हैं. उत्तर प्रदेश का बांदा 21 मई को लगातार चौथे दिन 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म स्थान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. देखें कहां होगी बारिश.

Today Weather: दिल्ली 45, बांदा 48 डिग्री, सुलगते शहरों को मिलेगी राहत, आज यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
22 मई का मौसम अपडेट देखें.
  • दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में तेज गर्मी और लू का प्रभाव जारी है, तापमान कई जगह 45 डिग्री से ऊपर पहुंच है
  • उत्तर प्रदेश के बांदा में 48 डिग्री से तापमान रिकॉर्ड हुआ है, भीषण गर्मी के कारण सावधानी बरतने को कहा गया है
  • देश के 16 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलने की संभावना है

Today Weather: दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भात इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहा है. देश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले एक हफ्ते से तेज धूप के बीच भीषण लू चल रही है. दिन के समय सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है. रात को भी गर्म हवाओं का सिलसिला जारी है. कई राज्यों का पारा 45 डिग्री को क्रॉस कर चुका है. गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही. मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही लू भी चलेगी. भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर यह है कि 22 मई को यूपी, बिहार समेत देश के 16 राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान 80 से 90 किमी.  प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं.

इन 16 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 22 मई के लिए यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, बंगाल, असम, ओडिशा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र,तेलंगाना और महाराष्ट्र समेत देश के 16 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. इस दौरान 90 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल, असम और मेघालय में 21, 22, 26 और 27 मई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर वालों लू से सावधान. मौसम विभाग के मुताबिक 22 मई को दिन में 20-30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जो कि बढ़कर 45 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं. हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहेगा. लू की ये स्थिति 23 मई को भी जारी रहेगी.मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने 22 मई समेत अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है. सीएम योगी ने लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. बांदा सबसे ज्यादा गर्मी का प्रकोप झेल रहा है. 21 मई को बांदा में सबसे अधिक 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो कि देश में सबसे ज्यादा रहा.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच बिहार का मौसम कुछ बदला सा है. पिछले 24 घंटों में पूर्णिया, दरभंगा समेत कुछ हिस्सों में आंधी और मूसलाधार बारिश हुई तो वहीं कुछ हिस्से गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने 21-24 मई तक कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है. वहीं कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

देश के 8 राज्यों में लू का हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में लू का हाई अलर्ट जारी किया है. दिल्ली से लेकर यूपी और महाराष्ट्र तक हीट वेव का रेड अलर्ट है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में भी लू को लेकर रेड अलर्ट है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 25-26 मई तक हालात ऐसे ही बने रह सकते हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन बेहद कठिन रहने वाले हैं. दोपहर के समय गर्म हवाएं यानी लू 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Today Weather: दिल्ली 47, बांदा 48 डिग्री, UP, पंजाब समेत आज देश के 8 राज्यों में लू का अलर्ट, कहर ढाएगा आज का मौसम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather, Today Delhi Weather, Up Bihar Weather, Delhi NCR Ka Mausam, Delhi Ki Garmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com