विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

गोरखपुर : पुलिस की वर्दी पहनकर आए लुटेरे सचमुच पुलिसवाले ही निकले, हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले में सर्राफा व्यापारियों से 35 लाख का सोना, चांदी और नकदी लूटने वाले सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गोरखपुर : पुलिस की वर्दी पहनकर आए लुटेरे सचमुच पुलिसवाले ही निकले, हुए गिरफ्तार
तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
  • सर्राफा व्यापारियों से की लूटपाट
  • वर्दी में ही लूटपाट करते थे तीनों
  • CCTV से हुई आरोपियों की शिनाख्त
गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले में सर्राफा व्यापारियों से 35 लाख का सोना, चांदी और नकदी लूटने वाले पुलिस (UP Police) के एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है. लूट के वक्त ये तीनों पुलिसवाले वर्दी में थे. घटना 20 जनवरी की है. महराजगंज के दो सर्राफा व्यापारी जेवरात और कैश लेकर बस से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे. इन्हें रास्ते मे पुलिस की वर्दी पहने तीन लोगों ने छानबीन के नाम से बस से उतारा और ऑटो से अगवा कर ले गए. वे सर्राफा व्यापारियों से 35 लाख का सोना, चांदी और कैश लूटकर फरार हो गए.

सर्राफा व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और बताया कि लुटेरे पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे. गोरखपुर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तस्वीर निकाली तो पता चला कि वे पुलिस की वर्दी में लुटेरे नहीं बल्कि असली पुलिसवाले थे. इनकी शिनाख्त से पता चला कि ये बस्ती जिले की पुरानी बस्ती थाने में तैनात एसआई धर्मेंद्र यादव, सिपाही महेंद्र यादव और संतोष यादव हैं.

दिल्ली : ज्वैलर पर हमला करके लूटा था 4 किलो सोना, बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने तीनों पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है और नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश सरकार को भेजी गई है. इस थाने के 9 और पुलिस वालों को ड्यूटी में लापरवाही के इल्जाम में सस्पेंड कर दिया गया है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कुबूल किया कि वो इससे पहले भी पुलिस की वर्दी में लूटपाट करते रहे हैं. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बीते साल 29 दिसंबर को एक और सर्राफा व्यापारी को लूटा था.

VIDEO: दिल्ली में 25 किलो सोने की लूट, आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Loot Up, Gorakhpur Loot, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com