विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2019

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को चार घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया. पुलवामा में मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को चार घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया. पुलवामा में मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. इनमें से दो के पाकिस्तानी होने की बात कही जा रही है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. सुरक्षाबलों को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके के राजपोरा गांव में एक मकान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली.

खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली. अपने आसपास का घेरा सख्त होता देख इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने पहले आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. रात आठ बजे तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मारने में सफलता मिली.

इससे पहले 16 अक्तूबर को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकियों को ढेर किया था. छह घंटे से अधिक समय तक चली इस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी हाल ही में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन छोड़कर लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुए थे. सुरक्षाबलों ने एक सप्ताह में छह आतंकियों का काम तमाम कर दिया. दोनों ही मुठभेड़ की घटनाएं दक्षिणी कश्मीर में हुईं. इनमें लश्कर और जैश के तीन-तीन आतंकी मारे गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Jammu And Kashmir Encounter, Jaish-e-Mohammed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com