झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को देर शाम को मुख्यमंत्री पद त्याग दिया. उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया. हेमंत सोरेन से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने सात घंटों तक पूछताछ की. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया और फिर ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया. बाद में हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें उन्होंने एक कविता के जरिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया.
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर की कविता
यह एक विराम है
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2024
जीवन महासंग्राम है
हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा
पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं
क्या हार में, क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान, बने रहो
अपने लोगों के हृदय की वेदना
मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं
हार मानूंगा नहीं...
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/oduWMRGOmQ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले की जांच कर रहा है. इस मामले में रांची के चेशायर होम रोड में सेना की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार झारखंड में ‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट' की जांच के तहत हेमंत सोरेन से पूछताछ की गई.
हेमंत सोरेन के बुधवार को देर शाम को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चंद घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं. चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं.
ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ की. इसके बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे. इसी बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी रांची में राजभवन पहुंच गए. बताया जाता है कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है. 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है.
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं