- तेलंगाना के मंत्री ने नागरकुर्नूल जिले में तहसीलदार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.
- वॉशरूम में गंदगी देखकर नाराज हुए और खुद टॉयलेट साफ कर अधिकारियों को फटकार लगाई.
- निरीक्षण के दौरान रेवेन्यू फाइलों में देरी पर भी सवाल उठाए.
तेलंगाना से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग आश्चर्य कर रहे हैं. क्या आपने कभी किसी मंत्री को टॉयलेट साफ करते हुए देखा है? लेकिन सूबे के एक मंत्री यही करते हुए नजर आए. दरअसल, तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने नागरकुर्नूल जिले के पेंटलावेल्ली मंडल में तहसीलदार कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया. इस दौरान, उन्होंने देखा कि दफ्तर के वॉशरूम बहुत गंदे थे. साफ-सफाई में लापरवाही नजर आने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. इसके बाद, उन्होंने खुद वॉशरूम साफ करने का फैसला किया.
मंत्री ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने उन्हें साफ-सफाई का ध्यान रखने और कर्मचारियों व आम लोगों के लिए साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने का निर्देश दिया.
तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने नागरकुर्नूल जिले के पेंटलावेल्ली मंडल में तहसीलदार कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान, मंत्री ने देखा कि कार्यालय के शौचालय बहुत गंदे थे. गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए, जुपल्ली कृष्णा राव ने खुद शौचालय साफ किया.… pic.twitter.com/Gp5pC2X0T7
— NDTV India (@ndtvindia) August 23, 2026
यह निरीक्षण जुपल्ली द्वारा तहसीलदार दफ्तर के कामकाज की समीक्षा का हिस्सा था. उन्होंने रेवेन्यू से जुड़ी अर्जियों की जांच की और मंडल रेवेन्यू ऑफिस और रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर (RDO) के दफ्तर के बीच अटकी फाइलों की स्थिति की समीक्षा की. जुपल्ली ने रेवेन्यू से जुड़ी अर्जियों के निपटारे में देरी के बारे में अधिकारियों से सवाल भी किए और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा.
बता दें कि मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव का निरीक्षण साफ-सफाई और जनता तक सरकारी सेवाओं के वक्त पर पहुंचने, दोनों पर केंद्रित था.
ये भी पढ़ें: कुत्ते पर शुरू हुई बहस मर्डर तक पहुंची... तेलंगाना में 23 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं