तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक घर के अंदर रखे इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बैटरी में विस्फोट होने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. घटना बुधवार रात की है जब बैटरी चार्ज हो रही थी. रामास्वामी नाम के एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई. पिता को बचाने की कोशिश में उनके बेटे प्रकाश, पत्नी कमलम्मा और बहू कृष्णवेनी जख्मी हो गई हैं. प्रकाश कथित तौर पर एक साल से ईवी स्कूटर का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने स्कूटर निर्माता Pure EV के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "हमें इस घटना पर गहरा खेद है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.'
Pure EV ने कहा कि उसके पास अपने डेटाबेस में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है कि यूजर ने ऐसा कोई व्हिकल खरीदा है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वह यह भी चेक कर रही है कि कहीं यूजर ने सैकेंडहेंड सेल में तो यह स्कूटर नहीं खरीदा था. पिछले कुछ दिनों में ऐसे वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसको लेकर सरकार ने भी चिंता जाहिर की है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि ऐसे मामलों की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है. केंद्रीय मंत्री ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए लिखा है, 'पिछले दो महीनों में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (Two Wheeler ) से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इनमें कुछ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा है, 'रिपोर्ट के आधार पर, हम चूक करने वाली कंपनियों पर आवश्यक आदेश जारी करेंगे. हम जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए गुणवत्ता-केंद्रित दिशानिर्देश जारी करेंगे. अगर कोई कंपनी अपनी प्रक्रियाओं में लापरवाही बरतती है, तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और सभी खराब वाहनों को वापस बुलाने का भी आदेश दिया जाएगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं