विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

सुषमा स्‍वराज ने पांच पाकिस्तानी बच्चों को मेडिकल वीजा दिया

सुषमा ने इन पांच पाकिस्तानी बच्चों के नाम ट्वीट किए. उन्होंने मेडिकल वीजा के लिए दो अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के अनुरोध को स्वीकार करने की भी घोषणा की.

Also Read in
सुषमा स्‍वराज ने पांच पाकिस्तानी बच्चों को मेडिकल वीजा दिया
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 10 माह के एक शिशु सहित पांच पाकिस्तानी बच्चों को भारत में इलाज के लिए वीजा देने की गुरुवार को घोषणा की. सुषमा ने इन पांच पाकिस्तानी बच्चों के नाम ट्वीट किए. उन्होंने मेडिकल वीजा के लिए दो अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के अनुरोध को स्वीकार करने की भी घोषणा की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग की सिफारिश पर हम वीजा के लिए उनके अनुरोध को भी स्वीकार करते हैं.’’ गौरतलब है कि पाकिस्तानी नागरिकों को इलाज के लिए वीजा देने में सुषमा का रुख सहानुभूतिपूर्ण रहा है.
 


VIDEO: हम गरीबी से लड़ रहे हैं, हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है : सुषमा स्वराज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com