बांद्रा में ड्रग्स के आरोपी को पकड़ने गई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम (NCB) को आरोपी ने घर के पालतू कुत्तों से डराने की कोशिश की. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक-सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ड्रग्स केस की जांच से जुड़ी एक ड्रग्स नेटवर्क की सूचना पर एनसीबी की टीम बांद्रा में आरोपी के घर तलाशी लेने पहुंची थी, तब घर मे मौजूद पालतू कुत्तों की वजह से जांच मुश्किलें आईं.
इसके बावजूद टीम ने आरोपी के CPU से 2 लाख 20 हजार रुपये के करीब कैश और घर की खिड़की के बाहर छुपा कर रखी ड्रग्स बरामद कर ली. आरोपी 19 साल का युवक है. मुम्बई NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि आरोपी का लिंक SSR केस में पकड़े गए ड्रग्स सप्लायर से है. आगे की जांच की जा रही है. SSR ड्रग्स केस में पहले से ही 32 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
सुशांत सिंह राजपूत केस: NCB ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- रिया चक्रवर्ती की जमानत के खिलाफ नहीं
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती समेत 33 आरोपियों के खिलाफ लगभग 12,000 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई है. मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही केंद्रीय एंटी-ड्रग एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को मुंबई सेशंस कोर्ट की विशेष NDPS कोर्ट में अपराध संख्या MZU/16/2020 में चार्जशीट फाइल की है. जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उनमें से आठ लोग अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं, बाकी सभी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. एजेंसी ने कोर्ट में बताया कि और भी कई ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच चल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं