विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

कठुआ बलात्कार मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल

सुले ने कहा कि वह इस बात से बेहद दुखी हैं कि दक्षिणपंथी विचारक बलात्कार को कैसे सही ठहरा रहे हैं.

कठुआ बलात्कार मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल
पीएम मोदी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( राकांपा ) की सांसद सुप्रिया सुले ने जम्मू - कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं. सुले ने प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि सरकार एक तरफ कहती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और दूसरी तरफ बच्ची के बलात्कार पर चुप रहती है , जो परोक्ष रूप से इस घृणित अपराध के दोषियों का बचाव करने जैसा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसपर चुप कैसे रह सकते हैं ?. सुले ने कहा कि वह इस बात से बेहद दुखी हैं कि दक्षिणपंथी विचारक बलात्कार को कैसे सही ठहरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बच्ची से रेप और हत्या का मामला हिंदू-मुस्लिम कैसे हो गया?

उन्होंने नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखने को लेकर मोदी पर हमला बोलते हुए पूछा कि अगर आप दिल से ये व्रत रखते हैं तो नाबालिग को न्याय दिलाने का प्रयास क्यों नहीं करते ?. गौरतलब है कि गुरुवार को उन्नाव और कठुआ में हुई रेप की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने भी इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कैंडल मार्च निकाला. (इनपुट भाषा से)  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supriya Sule Asks Question To PM On Kathua Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com