मुजफ्फरपुर शेल्टरहोम मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा, 'अव्वल तो उन्होंने सीबीआई का जवाब नहीं पढ़ा है और दूसरे पक्षकार भी अभी कोर्ट में मौजूद नहीं हैं. इसलिए सोमवार को इस मामले की सुनवाई तय की गई है.' गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई की चार्जशीट के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. दरसअल इस मामले में याचिकाकर्ता निवेदिता झा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा है कि सीबीआई ने इस मामले में साकेत कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें सीबीआई ने अपने मुकदमे में बलात्कार और हत्या के आरोपों को शामिल नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेपकांड: बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
याचिकाकर्ता ने ये भी आरोप लगाया है सीबीआई ने मामूली धाराओं में आरोपत्र दाखिल किया है. सुप्रीम कोर्ट ने ही केस को सीबीआई को सौंपा था और ट्रायल दिल्ली की साकेत कोर्ट में ट्रांसफर किया था.
क्या कहती है सीबीआई की ओर से दाखिल की गई स्टेटस रिपोर्ट
-मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर समेत अन्य लोगों की 11 हत्याओं के मामले में भूमिका की जांच हो रही है
- 11 शवों की कराई जा रही है सीबीआई द्वारा जांच
- फिलहाल उन लोगों के खिलाफ चार्जशीट की गई है जो शेल्टर होम में आते जाते थे
- शेल्टर होम मामलें सीबीआई 11 हत्याओं की कर रही है जांच
- सीबीआई ने कहा है शेल्टर होम में खुदाई में हड्डियां मिली हैं
- मामले में हुई हत्या की अभी जांच जारी है
- शक्तिशाली और प्रभावशाली लोगों को बचाने के आरोपों को सीबीआई ने खारिज किया
- सीबीआई ने इस मामले में जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं