मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने पारिवारिक श्रद्धांजलि समारोह मे शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट की तरफ से मुख्तार के बेटे को 10 जून से 12 जून तक के लिए अंतिरम जमानत दी गई. अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 9 जून को सुबह कासगंज जेल से गाजीपुर पुलिस कस्टडी मे ले जाने की इजाजत मिली है.
अब्बास 10 जून को प्रार्थना सभा मे भाग लेगा और 11 और 12 जून को परिवार वालों से मिल सकेगा. श्रद्धांजलि समारोह के बाद अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल ले जाया जाएगा. इस दौरान अब्बास की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी के DGP और जिला पुलिस के पास होगी. कोई भी दूसरा शख्स हथियार के साथ वहां मौजूद नहीं रहेगा. इसके बाद 13 जून को अब्बास को कासगंज जेल वापस लाया जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अब्बास अंसारी इस दौरान कोई भाषण या राजनीतिक आयोजन मे भाग नहीं लेगा. मुख्तार के बेटे ने 10 से 12 जून तक अंतरिम जमानत की मांग की थी. हालांकि उत्तर प्रदेश ने विरोध जताते हुए कहा कि अब कोई रिचुअल नहीं बचा है. इनकी मां लम्बे समय से फरार है और उन पर 50 हजार का रिवार्ड है. ऐसे में हम सिक्योरिटी को लेकर काफी चिंतित है.. राज्य को सुरक्षा देनी होती है.
यूपी के बांदा जेल में बंद अंसारी की गत 28 मार्च को बांदा मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी. अंसारी के परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए दावा किया था कि उसे जेल के अंदर 'धीमा जहर' दिया गया था. हालांकि प्रशासन ने इस आरोप को गलत करार दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं