विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2018

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या में स्टालिन की भूमिका थी : स्वामी 

उन्होंने कहा कि बोस की मृत्यु 1945 में नहीं हुई. यह गलत है. यह नेहरू और जापानियों की साजिश है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या में स्टालिन की भूमिका थी : स्वामी 
सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या में रूस के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन की भूमिका थी और 1945 में विमान हादसे में उनकी मौत नहीं हुई थी, जैसा कि ज्यादातर लोग मानते हैं. सांस्कृतिक गौरव संस्था द्वारा यहां रवीन्द्र शतवार्षिकी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि बोस ने साम्यवादी रूस में शरण मांगी थी, जहां बाद में उनकी हत्या कर दी गयी. उन्होंने कहा कि बोस की मृत्यु 1945 में नहीं हुई. यह गलत है. यह नेहरू और जापानियों की साजिश है.

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना

सुभाष चंद्र बोस ने रूस में शरण मांगी थी और उन्हें वहां शरण दी गयी थी. जवाहर लाल नेहरू सबकुछ जानते थे. बाद में वहां बोस की हत्या कर दी गयी. स्वामी ने यह भी दावा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सरकार के चलते ब्रितानी औपनिवेशिक शासकों ने भारत को आजादी दी जिसका गठन 75 साल पहले सिंगापुर में हुआ था. स्वामी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सिर्फ एक अधिसूचना जोड़कर हटाया जा सकता है. यह अनुच्छेद कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के निर्माण के लिये आगे के रास्ते और खुले हैं. (इनपुट भाषा से)     
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Subramanian Swamy On Subhas Chandra Bose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com