विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2018

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बार फिर भारतीय मछुआरों को खदेड़ा, चेतावनी के साथ काट दिए नौकाओं के जाल

कच्चातीवू द्वीप के पास कथित तौर पर मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 3000 से ज्यादा मछुआरों को आज श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया.

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बार फिर भारतीय मछुआरों को खदेड़ा, चेतावनी के साथ काट दिए नौकाओं के जाल
प्रतीकात्मक फोटो
  • श्रीलंका की नौसेना ने 3000 भारतीय मछुआरों को खदेड़ा
  • नौसेना के कर्मियों चेतावनी के साथ काट दिए नौकाओं के जाल
  • इससे पहले भी मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया था
रामेश्वरम: कच्चातीवू द्वीप के पास कथित तौर पर मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 3000 से ज्यादा मछुआरों को आज श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया. मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि ये मछुआरे 460 यांत्रिक नौकाओं के साथ समुद्र में उतरे थे. मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक ए मणिकंदन ने बताया कि श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने रामेश्वरम के मछुआरों को कच्चातीवू के आसपास मछली नहीं पकड़ने के लिए चेताया और 10 नौकाओं के जाल काट दिए.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका की नौसेना ने 1500 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को खदेड़ा

इससे पहले भी यहां तमिलनाडु के 1500 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया था. राज्य मशीनीकृत नौका संघ ने मंगलवार को दावा किया था कि रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले मछुआरे 383 नौकाओं में सवार होकर कल समुद्र में गए थे और कचीथीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका की नौसेना के कर्मी वहां आ गए और उन्हें वहां से भगा दिया.

VIDEO: पाकिस्तान की जेलों से रिहा 163 मछुआरे लौटेंगे भारत
तमिलनाडु सी शोर मेकनाइज्ड बोट असोसिएशन’ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने केंद्र से इस स्थिति में दखल देने और भारतीय मछुआरों पर बार-बार हो रहे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lankan Navy, Indian Fishermen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com