दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को समाप्त कर सकता है और शहर में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में लगातार हो रही कमी के मद्देनजर अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों तथा उपकरणों को भी चरणबद्ध तरीके से कम करेगा. सूत्रों ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी. उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आज हुई डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में कोविड हालात की समीक्षा की गई और कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों को दिए गए संसाधनों की भी समीक्षा की.
डीडीएमए ने अप्रैल में हुई अपनी अंतिम बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था और इसका उल्लंघन करने वालो पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया था. बैठक में मौजूद सूत्रों ने बताया कि आज हुई बैठक में आईएलआई-एसएआरआई मामलों की निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया गया ताकि शुरुआती चेतावनी का पता चल सके. उन्होंने बताया कि वहीं, एहतियाती टीके की खुराक लगवाने को मौजूदा 24 फीसदी से बढ़ाकर कम से कम 40-50 प्रतिशत करने पर भी सहमति बनी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें: दिल्ली में इन लोगों को छोड़कर मास्क नियम में दी जा सकती है ढील
सूत्र ने बताया, ‘‘अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों और उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग (किसी भी आपदा से निपटने के लिए) कार्य योजना तैयार करेगा.'' बैठक में जीनोम सीक्वेंसिंग के आंकड़ों के विश्लेषण पर भी जोर दिया गया ताकि मामलों की संख्या में वृद्धि या किसी नये स्वरूप के सामने आने पर पता चल सके. वहीं विशेषज्ञ सदस्यों ने जोर दिया कि हमें अभी ढीला नहीं पड़ना चाहिए. वहीं दिन में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक लेने को कहा.
केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘‘उपराज्यपाल साहिब की अध्यक्षता में आज डीडीएमए की मीटिंग (बैठक) हुई. कोरोना की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया. कई अहम निर्णय हुए. सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि सब लोग वैक्सीन (टीके) की बूस्टर डोज़ ज़रूर लगवायें. त्योहारों के सीज़न में अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित रखें. कोरोना से बचने के लिए सभी एहतियात बरतें.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)LG साहिब की अध्यक्षता में आज DDMA की मीटिंग हुई। करोना की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया। कई अहं निर्णय हुए
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 22, 2022
सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि सब लोग वैक्सीन की बूस्टर डोज़ ज़रूर लगवायें। त्योहारों के सीज़न में अपने परिवार को करोना से सुरक्षित रखें। करोना से बचने के सभी एहतियात बरतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं