विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2018

VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस नेता से राहुल ने कुछ पूछा, तो स्मृति ईरानी बोलीं- अब भी ट्यूशन लेनी पड़ती है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुटकी ली है.

VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस नेता से राहुल ने कुछ पूछा, तो स्मृति ईरानी बोलीं- अब भी ट्यूशन लेनी पड़ती है
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुटकी ली है. दरअसल, तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर ही स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि आजकल सपने दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है. 

1984 दंगा: सज्जन कुमार की सजा के फैसले पर राहुल गांधी का बयान, कहा- मैं पहले भी साफ कर चुका हूं कि...

स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी प्रेस वर्ता से ठीक पहले अपने सहयोगियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस पर स्मृति ईरानी ने चुटकी ली और लिखा- 'आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है.' दरअसल, इस विडियो में ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी के साथ खड़े कई नेता उन्हें बता रहे हैं कि प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत में क्या बोलना है. 

तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद अब प्रियंका गांधी के साथ छुट्टी मनाने निकले राहुल गांधी, रास्ते में गाड़ी रोक ढाबे पर किया नाश्ता

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कांग्रेस अध्यक्ष मीडिया के लोगों से बात करने से पहले तैयारी कर रहे हैं. उनके आस-पास कांग्रेस के कई कद्दावर नेता हैं. उनके एक तरफ गुलाम नबी आजाद हैं, तो दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीछे अहमद पटेल खड़े थे. वीडियो में ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी अमहद पटेल से कुछ पूछ रहे हैं. दरअसल, बताया जा रहा है कि मीडियाकर्मियों से रूबरू होने की तैयारी चल रही थी. 

BJP को चेतावनी के बाद चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- वे अच्छा कर रहे हैं...

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा कि 'मोदी जी पिछले साढ़े चार साल से देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया. मैं आपको बताना चाहता हूं कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां तब तक एकजुट होकर काम करते रहेंगी, जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो जाता. हम लोग मिलकर उनके खिलाफ लड़ेंगे. हम लोग एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे, हम लोग उन्हें तब तक सोने नहीं देंगे जब तक वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com