केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अमेठी पहुंची. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के चेक किसानों को वितरित किए. योजना की शुरुआत स्मृति ईरानी ने 25 किसानों को किसान सम्मान प्रमाण पत्र देकर की. इस दौरान पुलवामा शहीदों के लिए मौन भी रखा गया.कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक दलबहादुर कोरी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे.स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "जो पिछले 15 सालों से अमेठी के सांसद हैं, उन्होंने कभी अमेठी की समस्या को संसद में नहीं उठाया. ऐसे नामदार लोगों ने केवल अमेठी के लोगों को छला है बल्कि गरीबों को धोखा दिया है जबकि उन्हीं के वोट की ताकत पर वह संसद पहुंचते रहे हैं. यहां तक कि सांसद ने 15 साल से बहनों की सम्मान व स्वास्थ्य की चिंता नहीं की. मोदी सरकार ने इज्जत घर दिए. एक लाख 40 हजार परिवारों को उज्जवला कनेक्शन दिया. अमेठी के पांच लाख लोगों को किसी न किसी योजना का लाभ मिला."
यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: स्मृति ईरानी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर बोला हमला, बताया आधुनिक भारत का ‘जयचंद'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी की जनता के लिए कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास कर रहे हैं. 23 दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी सरकार ने अमेठी के 3 लाख 80 हजार किसानों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है. अमेठी में 315 गरीब लोगों का आष्युमान योजना के तहत इलाज हुआ है. जबकि किसान सम्मान निधि के तहत 3 लाख 80 हजार लाभार्थी शामिल हुए हैं.
ईरानी ने कहा, "अमेठी का खास परिवार सिर्फ सपने दिखाता रहा. पांच साल पहले प्रधानमंत्री ने अपनी रैली में अमेठी की जनता को विकास के लिए आश्वस्त किया था. उन्होंने अपना वादा पूरा किया. अब भारत की तिजोरी का पैसा सीधे तिजोरी भरने वाले किसानों के खाते में जाएगा."
वीडियो- हिंदुत्व के मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कुछ यूं साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं