विज्ञापन

पति भी चाहिए और प्रेमी भी... यूपी की इस महिला ने रख दी अजब डिमांड, थाने पहुंचा मामला

पति, पत्नी और पत्नी के प्रेमी के बीच साथ रहने को लेकर विवाद महमूदाबाद थाने पहुंच गया, जहां पुलिस ने समझौता कराने की कोशिश की लेकिन तीनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे.

पति भी चाहिए और प्रेमी भी... यूपी की इस महिला ने रख दी अजब डिमांड, थाने पहुंचा मामला
पत्नी प्रेमी और पति दोनों के साथ रहना चाहती है.
Source: X

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के महमूदाबाद में पत्नी अपने प्रेमी और पति दोनों के साथ रहना चाहती है. रिश्ते को लेकर चल रहा ये विवाद शुक्रवार देर शाम पुलिस थाने पहुंच गया. पति शुभम वर्मा, उसकी पत्नी अंजू और नितिन विश्वकर्मा नाम का प्रेमी युवक महमूदाबाद कोतवाली पहुंचे. पुलिस ने तीनों से बातचीत कर विवाद सुलझाने और आपसी सहमति बनाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक वाद-विवाद के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका. 

गौरतलब है कि अंजू अपने पति शुभम के साथ-साथ प्रेमी नितिन के साथ भी रहने की बात पर अड़ी हुई है. वहीं, शुभम भी अपनी पत्नी अंजू और नितिन दोनों का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.

पति का क्या कहना है?

शुभम का कहना है कि वह दोनों के साथ रहना चाहता है और इसके लिए जरूरत पड़ने पर अपना घर छोड़ने को भी तैयार है. दंपति के दो बच्चे हैं और उन्हें भी अपने साथ रखने की बात कही जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, नितिन विश्वकर्मा पहले से ही शुभम के घर आता-जाता था और कई बार वहां रुक भी चुका है. शुभम उसे अपना भाई बताता रहा है. हालांकि, बाद में तीनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया और मामला परिवार तक पहुंच गया.

तीनों के एक साथ रहने की बात पर परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध जताया. परिजनों के विरोध के बाद विवाद बढ़ गया और शुक्रवार देर शाम तीनों महमूदाबाद कोतवाली पहुंच गए. यहां पुलिस ने पति-पत्नी और युवक से अलग-अलग तथा सामूहिक रूप से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया.

नहीं सुलझ सका मामला?

महमूदाबाद कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने तीनों को समझाकर आपसी सहमति से विवाद खत्म करने की कोशिश की. पुलिस ने मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों अपनी बात पर कायम रहे और फिलहाल किसी नतीजे पर सहमति नहीं बन सकी. मामला सामने आने के बाद इलाके में इस असामान्य रिश्ते को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई.

यह भी पढ़ें: जींद की महिला खाप का दहेज और नशे के खिलाफ अभियान, लिव-इन रिलेशनशिप को अपराध घोषित करने की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com