विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

शिवसेना का BJP को संदेश- विपक्ष दरियादिली दिखाए, सरकार को आराम से काम करने देना चाहिए

उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में भाजपा के शामिल न होने के बाद शिवसेना ने मंगलवार को अपनी पूर्व सहयोगी की आलोचना की और कहा कि भाजपा को सिर्फ विरोध करने के मंसूबे से महाराष्ट्र विकास आघाड़ी गठबंधन सरकार को लगातार निशाना नहीं बनाना चाहिए.

शिवसेना का BJP को संदेश- विपक्ष दरियादिली दिखाए, सरकार को आराम से काम करने देना चाहिए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • शिवसेना का BJP को संदेश
  • कहा- विपक्ष दरियादिली दिखाए...
  • ''गठबंधन सरकार को लगातार निशाना नहीं बनाना चाहिए''
नई दिल्ली:

उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में भाजपा के शामिल न होने के बाद शिवसेना ने मंगलवार को अपनी पूर्व सहयोगी की आलोचना की और कहा कि भाजपा को सिर्फ विरोध करने के मंसूबे से महाराष्ट्र विकास आघाड़ी गठबंधन सरकार को लगातार निशाना नहीं बनाना चाहिए. शिवसेना ने कहा कि अब राज्य में पूर्ण सरकार है, अब विपक्ष को दरियादिली दिखानी चाहिए और ठाकरे-नीत सरकार को आराम से काम करने देना चाहिए.

BHU के 'भूत विद्या' कोर्स का नाम बदलने की उठी मांग, VC को लिखा गया पत्र

पार्टी ने अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी में कहा कि पहले दिन से ही ठाकरे सरकार पर अनावश्यक रूप से निशाना साधने के चक्कर में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्षी भाजपा ने लोगों की नजरों में खुद का मजाक बनाया है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना' एक संपादकीय में कहा, ‘‘अब एक महीने बाद राज्य में 43 मंत्रियों की पूर्ण सरकार है और फडणवीस को माहौल खराब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. फडणवीस और उनकी पार्टी को सिर्फ विरोध करने की मंशा से विरोध करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.''

मराठी दैनिक अखबार ने कहा कि मंत्रिपरिषद में राज्य के विकास में तेजी लाने की क्षमता है. इसमें कहा गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फडणवीस ने मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया. नागपुर में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी, विपक्ष ने हंगामा खड़ा किया और वॉकआउट किया. ठाकरे के नेतृत्व वाले दल ने कहा, ‘‘अब, राज्य में पूर्ण सरकार है. विपक्ष को सरकार को काम करने देने की उदारता दिखानी चाहिए.''

लोकसभा चुनाव में बुरी हार की याद के साथ ही कांग्रेस को उम्मीद भी दे गया साल 2019

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार करते हुए अपने बेटे आदित्य समेत 36 मंत्रियों को इसमें शामिल किया. मंत्रिमंडल विस्तार में राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 36 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इनमें से राकांपा के 10 कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री, शिवसेना के आठ कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री और कांग्रेस के आठ कैबिनेट एवं दो राज्य मंत्री शामिल हैं.

इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में राकांपा के कुल 12 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं. शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं जबकि कांग्रेस के 10 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री हैं.

Video: मंत्री पद न मिलने से नाराज नेताओं को लेकर चर्चा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, BJP, Maharashtra Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com