बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने क्रूज शिप ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर निशाना साधा है.बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े इस मामले में जांच एजेंसी पर लगातार लग रहे आरोपों पर भी वे खुलकर बोले. सिन्हा ने कहा, 'कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना, आर्यन खान तो केवल बहाना था.' शत्रुघ्न ने कहा कि ये बहुत खुशी का विषय है हम तमाम लोगों की कोशिश कुछ लोगों के सहयोग से पूरी हुई. बेल सही तरीके से दिया गया. मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए, शाहरुख़ ख़ान से स्कोर सेट करने के लिए , नए स्टार्स को जिस तरह से लपेटा गया, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने सारी बातों को सामने लाकर रखा, ये उसका रिजल्ट है. ये गर्व का विषय है कि उसे इंसाफ मिला
उन्होंने कहा कि पूरे देश में गोदी मीडिया ने भी हंगामा किया. ये डर का माहौल फिल्म इंडस्ट्री से अछूता नहीं है. यहां के लोगों में डर का वातावरण पैदा कर दिया है.इनके पास सब कुछ है फिर भी लोग डरे-सहमे रहते है. असुरक्षा महसूस होती है. सेंट्रल एजेंसी के खिलाफ बोलने पर इन्हे खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इस ड़र की वजह से ये सामने नहीं आते हैं. हम जैसे लोग अगर सामने आते हैं तो सिद्धांतों के बल पर आते हैं. लोग सोचते हैं कि हम इनके लिए क्यों करें, ये हमारे लिए सामने नहीं आएंगें. हम सत्य के आधार पर सामने आते हैं, लोगों ने हमारी आंखें खोली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवाब मलिक के आरोपों का जिक्र करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि जो मलिक कह रहे हैं, उससे साफ लगता है कि उसमें और भी बड़े लोगों का आशीर्वाद है. इसकी जांच की जानी चाहिए सिर्फ आरोप लगाने से बात नहीं बनेगी. उनके (नवाब मलिक के ) दामाद को भी 8 महीने जेल में रखा गया तो जो नवाब मलिक कह रहें हैं वो लॉजिक के साथ कह रहे हैं. अगर उनके आरोप गलत हैं तो पता चल जाएगा और अगर सच आरोप हैं तो इन्हें सज़ा मिलनी चाहिए ताकि कोई भी सेंट्रल एजेंसी मुद्दों से भटकाने का काम न करे. उन्होंने कहा कि आर्यन ख़ान के मामले में जिस तरह से चीज़ों को पेश किया गया उसका कोई मेडिकल नहीं हुआ, ये क्या मतलब था? दूसरी पार्टी के लोग भी शामिल थे, एक सेल्फी ही इन्हें भारी पड़ गई. इनके ही पंच ने बयान दिया कि पहले 25 करोड़ में बात हुई, फिर 18 करोड़ में आए, फिर आठ करोड़ रुपये किसी अधिकारी के पास आए, अगर वो हलफनामा में ये बयान दे रहा है तो क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिए? शत्रुघ्न ने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं SAY NO TO DRUGS. बाकी पेरेंट्स को अपने बच्चों को ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने आर्यन खान, शाहरुख खान का बेटा है तो अगर माफी भी नहीं मिलनी चाहिए तो सताना भी नहीं चाहिए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं