Mumbai Cruise Ship Drugs Case: मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. क्या बॉलीवुड में ड्रग्स का चलन बढ़ता जा रहा है, इस सवाल पर सिन्हा ने कहा कि छोटे स्तर पर ऐसी खबरें हो सकती है लेकिन इस समय इन्हें बहुत बढ़ाकर पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों का मानना है कि मुद्रा पोर्ट पर बड़े पैमाने पर ड्रग्स की बरामदगी से लोगों ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. एक अन्य सवाल पर सिन्हा ने कहा कि हो सकता है कि मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस का असली निशाना बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हों.
NDTV से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुराने समय में यानी हमारे जमाने में या इससे पहले ऐसी खबरें बॉलीवुड में नहीं सुनी जाती थीं. दिलीप कुमार, राज कपूर या देवानंद जैसे प्रमुख अभिनेताओं का समय हो या उसके बाद अमिताभ बच्चन, जितेन्द्र या शत्रुघ्न सिन्हा के समय में ऐसी बातें (ड्रग्स से संबंधित) नहीं सुनी जाती थीं. बीजेपी से कांग्रेस में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने क्रूज शिप मामले को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि इसमें साजिश है. चूंकि यह मामला इस समय न्यायालय के विचाराधीन है इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. आर्यन के पास से ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई है.इनका ब्लड टेस्ट नहीं किया गया यूरिन टेस्ट नहीं किया है और कुछ दलों के लोग भी इस तथाकथित गिरफ़्तारी में शामिल रहे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)के नेता नवाब मलिक ने जो आरोप लगाए है, वह गौर करने लायक है. उनके सारे आरोप भले ही सही नहीं हों लेकिन जांच होनी चाहिए.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की प्रशंसा को लेकर पूछे गए सवाल पर शत्रुघ्न ने कहा, 'उस समय जो कुछ मीडिया में आया था, उसके आधार पर मैंने यह किया था, मैंने सरकार की नीयत की प्रशंसा की थी. बाद में सबने देखा, अस्पतालों की क्या हालत थी, दवाओं और वैक्सीन को लेकर लोगों को कितना परेशान होना पड़ा. जो हालात थे उसके बारे में बात नहीं की गई, थाली और ताली बजाने को कहा था.' बीजेपी में वापसी संबंधी प्रश्न पर उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, 'यहां गंभीर मुद्दे पर बात हो रही, इस बात कहां से आ गई? अभी जो लोग अंदर हैं उनको बाहर लाने की बात है.'
- - ये भी पढ़ें - -
* आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई
* भारत का चीन को कड़ा संदेश, LAC के शेष इलाकों से सैन्य वापसी की ज़िम्मेदारी PLA पर डाली
* ''जनता क्यों भुगते', महाराष्ट्र में बंद से नाखुश लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं