भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार चुनावी राज्य तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य सामग्रियों की जब्ती 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद की गई है.
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल में 2,728 और तमिलनाडु में 2,283 सहित कुल 5,011 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड टीमें तैनात की गई हैं. इन टीमों को शिकायत मिलने पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही, अचानक नाकेबंदी और निगरानी के लिए दोनों राज्यों में 5,363 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें भी तैनात की गई हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

चुनाव आयोग ने 15 मार्च 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभा चुनावों और उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था. आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
EC ने चुनावी राज्यों और उनके सीमावर्ती राज्यों के मुख्य सचिवों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ कई समीक्षा बैठकें भी की हैं. इन बैठकों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव पूरी तरह हिंसा‑मुक्त, दबाव‑मुक्त और प्रलोभन‑मुक्त कराए जाएं.
ये भी पढ़ें : जमकर ठहाके, कभी थे सियासी 'दुश्मन', आज हाथ मिलाते दिखे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट का वीडियो देख लीजिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं