विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

गुजरात के सौराष्ट्र में बाढ़ जैसी स्थिति, तीन की मौत

राज्य सरकार ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में सुरेन्द्र नगर जिले के चोटिला में 350 मिलीमीटर बारिश हुई है.

Also Read in
गुजरात के सौराष्ट्र में बाढ़ जैसी स्थिति, तीन की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
अहमदाबाद: गुजरात में सौराष्ट्र के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुयी है. बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी है. राज्य सरकार ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में सुरेन्द्र नगर जिले के चोटिला में 350 मिलीमीटर बारिश हुई है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बारिश होने की चेतावनी दी है और राज्य प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), एयर फोर्स (एआईएफ) और अन्य एजेंसियों की टीमों को काम पर लगाया गया है और अभी तक 214 फंसे लोगों को बाहर निकाला गया है. 6,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. राज्य के दस राज्यमार्गों और कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है.

रूपानी ने आज गांधीनगर में राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में सरकारी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और स्थिति एवं बचाव अभियानों का जायजा लिया.
यह भी पढ़ें : देश भर में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी, बाढ़ से आठ लोगों की मौत
बाढ़ का कहर : ओडिशा में बहा रेलवे पुल, छत्तीसगढ़ में कई रेलगाड़ियां प्रभावित
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ''सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुयी है. अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के अन्य हिस्सों के मंडल तक आज सुबह से भारी बारिश हो रही है.'' उन्होंने बताया कि वडोदरा और मध्य गुजरात के हिस्सों में कल रात से अच्छी बारिश हो रही है.

VIDEO- सुरेंद्रनगर में जनजीवन प्रभावित
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Saurashtra, Saurashtra Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com