विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2019

सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान आज दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण एशिया के दौरे की शुरुआत में रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे शाहजादे सोमवार को सऊदी अरब लौट गए थे.

सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान आज दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे
सऊदी अरब के प्रिंस और पीएम मोदी की मुलाकात बुद्धवार को होगी
नई दिल्ली:

सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार से दो दिनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं जिस दौरान भारत, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा. साथ ही दोनों देश रक्षा संबंधों में बढ़ोतरी पर भी चर्चा करेंगे जिसमें संयुक्त नौसेना अभ्यास शामिल है. यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी.  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण एशिया के दौरे की शुरुआत में रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे शाहजादे सोमवार को सऊदी अरब लौट गए थे. भारत ने उनके पाकिस्तान से यहां के दौरे पर आने को लेकर आपत्ति जताई थी. शाहजादे के दौरे से पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर ने सोमवार को कहा कि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को रियाद ‘‘कम'' कराने का प्रयास करेगा.    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब कश्मीर और सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के जुमलों को अब और स्वीकार नहीं कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा शाहजादे के बीच बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की होने वाली वार्ता में भारत पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा. 

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को उम्मीद, भविष्य में पाकिस्तान की भूमिका महत्वपूर्ण होगी

विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव टीएस त्रिमूर्ति ने बताया कि सऊदी नेता के दौरे में दोनों पक्षों के बीच निवेश, पर्यटन, आवास और सूचना तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि इस दौरे से भारत-सऊदी द्विपक्षीय संबंधों में नये अध्याय की शुरुआत होगी.'' सीमा पार आतंकवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सऊदी अरब ने पुलवामा में 14 फरवरी को सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की.हम सुरक्षा और आतंकवाद निरोधक मामलों में उनके सहयोग की सराहना करते हैं.''आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को जिस तरीके से देखता था उसमें ‘‘बदलाव'' आया है और शक्तिशाली खाड़ी देश सीमा पार आतंकवाद को बेहतर समझता है. 

पुलवामा बयान को लेकर घिरे सिद्धू​

 

इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saudi Crown Prince Mohammed Bin Salman India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com