बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान के खतरे को देखते हुए उनके घर की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है. पिछले साल सलमान के मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी थी. जिसके बाद उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनके घर के बाहर का सिक्योरिटी सिस्टम टाइट कर दिया गया है. इसके साथ ही रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है.
गैलेक्सी की खिड़कियों को बुलेटप्रूफ बनाया गया
सलमान ख़ान के बांद्रा स्थित घर पर पिछले दिनों रेनोवेशन किया गया था. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अपार्टमेंट की खिड़कियों को बुलेटप्रूफ बना दिया गया है. घर के बाहर और आसपास हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगाया गया है. साथ ही हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
अपार्टमेंट के पास हाई सिक्योरिटी
पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा अपार्टमेंट के पास 5 राउंड फायरिंग की गई थी.जिसका लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन सामने आया था. इस घटना के कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या कर दी गई थी. इन तमाम घटनाओं को देखते हुए सलमान खान के उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया है, जहां से वह अपने फैंस का अभिवादन करते है. इसके साथ ही पूरे गैलक्सी अपार्टमेंट के किनारे हाई सिक्योरिटी ट्रेस भी लगाए गए है.
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चार्जशीट दायर
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा कल मकोका कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है. इस चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या 3 मुख्य कारणों की वजह से की गई थी. जिसमें सलमान खान का करीबी होने की एक वजह थी. वही बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए 17 लाख की सुपारी दी गई थी उसका भी चार्जशीट में जिक्र किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं