राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के कांकेड़ जिले में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा संघ एक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में रविवार को रायपुर में ‘मौन'विरोध मार्च निकाला. कांकेड़ जिले के दुर्गकोंडल थाने के कोंडे गांव में 27 अगस्त को नक्सलियों ने संघ कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच दादु सिंह कोरेटिया (50) के घर में घुस कर उनकी हत्या कर दी थी. इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और संघ के प्रांत संघचालक बिसराराम यादव शामिल हुए.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी BJP कार्यकर्ता का शव मिला, कई दिनों से था लापता
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संघ नेता भगवती शर्मा ने कहा कि यह वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर से शुरू हुआ और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ जिसे अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा गया. शर्मा ने कहा, “संघ कार्यकर्ताओं को अत्यंत विषम स्थितियों में काम करने के बावजूद राज्य के दूरस्थ इलाकों में हिंसा झेलनी पड़ती है. इसलिए हमने यह मौन मार्च निकाला है.” गौरतलब है कि बीजेपी या आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले पश्चिम बंगाल से ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं