रेलवे प्लेटफॉर्म (Railway Platform) पर अक्सर दिल दहला देने वाली घटनाएं घटती रहती है. इसलिए हमेशा लोगों को चौकन्ना रहने की हिदायतें दी जाती रहती है. लेकिन इसके बावजूद कई बार ऐसे वाकये घट जाते हैं, जिससे लोगों की जान पर बन आती है. यही वजह है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर अक्सर यात्री (Passengers) हादसे का शिकार होते हैं. अब एक ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन पर एक यात्री हादसे का शिकार होते-होते बचा. गनीमत ये रही कि आरपीएफ के सिपाही नेत्रपाल सिंह ने वक्त रहते यात्री की जान बचा ली.
सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देख जा सकता है कि चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त यात्री गिर जाता है. जैसे ही यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरता है, आरपीएफ कांस्टेबल तुरंत उसे खींचकर सुरक्षित निकाल लेता है. रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में आरपीएफ अधिकारी की तेजतर्रार कार्रवाई कैद हो गई. वीडियो के कैप्शन में मध्य रेलवे ने लिखा, 'आरपीएफ कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह की समय पर की गई कार्रवाई ने वडाला स्टेशन पर फिसल कर गिर पड़े एक यात्री की जान बचा ली.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
Timely act of RPF constable Netrapal Singh, saved the life of a passenger who slipped and fell down while boarding the running local train at Vadala station. @drmmumbaicr
— Central Railway (@Central_Railway) March 13, 2022
Passengers are requested not to board/de-board a moving train.@RailMinIndia pic.twitter.com/EWADfwwpMW
ये भी पढ़ें: पार्टी के लिए पद छोड़ने को तैयार था गांधी परिवार : कांग्रेस नेता
इस घटना का वीडियो खुद सेंट्रल रेलवे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर भी किया है. वीडियो जारी होने के बाद यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान की हर जगह तारीफ हो रही है. रेलवे (Railway) की ओर से लगातार समझाने के बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं और चलती ट्रेन पर चढ़ने या उससे उतरने की कोशिश करते हैं, जिस वजह से कई बार ऐसे खतरनाक हादसे घट जाते हैं, जिनमें इंसान की जान चली जाती है.
VIDEO: सवेरा इंडिया: योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में BJP के बड़े नेताओं से की मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं