दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सबसे बड़ी देशभक्ति का काम अगर कोई है तो वो ये कि भाजपा को 2024 में हटाओ. अरविंद केजरीवाल ने अपनी विधानसभा नई दिल्ली के वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए ये बात कही. मुझे लगता है अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 में इनको हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति का काम है, देश तभी तरक्की करेगा. 2014 और 2019 में देश के लोगों ने इन्हें बहुत भारी बहुमत देकर जिताया था, ऐतिहासिक बहुमत था. इनके पास मौका था अगर चाहते तो देश को जबरदस्त तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते थे. लेकिन आज देश में चारों तरफ माहौल इतना खराब हो गया है. खूब लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, इतनी गुंडागर्दी, इतनी मारपीट, इतनी लूटमार... कहीं शांति नजर नहीं आती और अगर शांति नहीं होगी तो देश तरक्की नहीं कर सकता.
INDIA अलायन्स पर बोले केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर इंडिया एलाइंस टिक गया तो 2024 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी. अभी तक लोग कहते थे कि कोई विकल्प नहीं है, लेकिन अब इंडिया एलाइंस को लोग विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. जब से इंडिया एलाइंस बना है, तब से मेरे पास बहुत से लोगों के संदेश आए कि अगर इंडिया एलाइंस टिक गया तो 2024 में उनकी सरकार दोबारा नहीं बनने वाली.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2024 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंध भक्तों से मत उलझना... देशभक्तों से बात करना... जो देशभक्त है, वह आपकी बात सुनेगा. आपके साथ बात करेगा.... जो अंधभक्त हैं, उनका देश से कोई लेना-देना नहीं है ...उसको बस एक आदमी से प्यार है और अब 2 मिनट में पता चल जाता है कि कौन देशभक्त है कौन अंधभक्त है.... जो अंधभक्त हैं वह देशभक्त हो ही नहीं सकता और जो देशभक्त है, वह अंधभक्त हो ही नहीं सकता... दोनों बिल्कुल अलग-अलग जातियां हैं'. आप लोगों की जिम्मेदारी है एक-एक घर में जाकर लोगों से, अपने रिश्तेदारों से, अपनी कॉलोनी वालों से बात करने की. अगर तरक्की चाहते हो तो इस बार इनको भगाओ. अगर परिवार का भला चाहते हो तो अपने परिवार की सोचो.
छत्तीसगढ़ के लिए जारी की चौथी सूची
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने चौथी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इससे पहले, पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12 और तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम AAP घोषित कर चुकी है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब तक AAP ने कुल 45 उम्मीदवार घोषित किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं