भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) से राहत मिली है और कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 5 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है. मोहाली के एक थाने में बग्गा के खिलाफ अप्रैल में दर्ज भड़काऊ भाषण, दुश्मनी फैलाने और आपराधिक धमकी के मामले दर्ज हैं. पंजाब पुलिस ने हाल ही में इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार भी किया था. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दिल्ली के जनकपुरी स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार किया था.
पुलिस उन्हें सड़क मार्ग से पंजाब ले जा रही थी. लेकिन रास्ते में कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया था और कुछ घंटों बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस ले आई थी. वहीं आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बग्गा की गिरफ्तारी पर 5 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती
कोर्ट से मिली राहत पर बग्गा का बयान भी आया है. जिसमें उन्होंने एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है. बग्गा ने आज कहा कि मैं आज फिर अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं. हम पर एक कई सौ फर्जी FIR कीजिए, हम आपके सामने झुकाने वाले नहीं हैं.
बता दें कि बग्गा ने 'द कश्मीर फाइल्स ' फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उनपर कई जुबानी हमले किए थे और केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था. जिसको लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं