लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिशा के बेटे आशीष मिश्रा की राहत अभी भी बरकरार है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आशीष मिश्रा को दी गई अंतरिम जमानत को अगली सुनवाई तक बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ट्रायल कोर्ट आगे भी मामले में अपनी रिपोर्ट दाखिल करे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की नियमित जमानत की मांग पर सुनवाई की जा रही है.
फिलहाल आशीष मिश्रा को जमानत मिली हुई है. मामले में हुई पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुनवाई की रफ्तार पर संतोष जताया था. कोर्ट ने लगातार सुनवाई के आदेश से मना करते हुए कहा था कि निचली अदालत में रोजाना सुनवाई का आदेश नहीं दिया जा सकता है क्योंकि इससे अन्य लंबित मुकदमों की सुनवाई पर असर होगा. साथ ही कोर्ट ने आरोपी आशीष मिश्रा को मिली अंतरिम जमानत को भी बढ़ा दिया था.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर को आरोपी मिश्रा की जमानत की शर्तों में बदलाव किया था. इस दौरान उन्हें मां की देखभाल और बेटी का इलाज कराने के लिए दिल्ली आने की इजाजत दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी थी कि वह विचाराधीन मामले के संबंध में किसी भी सार्वजनिक समारोह में भाग नहीं लेंगे और न ही मीडिया को संबोधित करेंगे. साथ ही अदालत ने यूपी में प्रवेश पर उनकी रोक को जारी रखा हुआ है.
क्या है मामला
3 अक्टूबर, 2021 को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में आठ लोगों की मौत होने के बाद हिंसा भड़क गई थी. ये घटना तक हुई, जब किसान उत्तर प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके में दौरे का विरोध कर रहे थे. उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, एक एसयूवी ने चार किसानों को कुचल दिया, जिसमें आशीष मिश्रा बैठे थे. इस घटना के बाद, एसयूवी के चालक और दो भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित रूप से गुस्साए किसानों ने पीट-पीट कर मार डाला. हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं