विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

इंतजार खत्म! रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 25 अगस्त को ला रहा है 200 रुपये का नोट- खास बातें

आरबीआई ने इस नोट का सैंपल जारी करते हुए इसके फीचर्स की भी जानकारी दी.

इंतजार खत्म! रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 25 अगस्त को ला रहा है 200 रुपये का नोट- खास बातें
200 रुपये का नोट 25 अगस्त को रिलीज होगा..
नई दिल्ली:
  1. यह पहली बार होगा कि देश में 100 और 500 रुपये के बीच का कोई नोट जारी होने जा रहा है.
  2. आरबीआई ने बताया है कि  200 रुपये के नोट में पीछे की ओर सांची स्तूप का मोटिफ दिया गया है
  3. नोट का बेस कलर चमकीला पीला रखा गया है और महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के बींचोबीच है
  4. नोट में और भी कई डिजाइन, जियोमैट्रिक पैटर्न और अगले व पिछले हिस्से में एक खास तरह की कलर स्कीम का प्रयोग किया गया है
  5. नोट के पिछले हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगो है और किस साल में नोट को प्रिंट किया गया है, यह नोट के लेफ्त में छपा होगा.
  6. वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में बुधवार को कहा था कि रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिशों के मद्देनजर केंद्र सरकार 200 रुपये का बैंक नोट जारी करने की अनुमति देती है.
  7. पिछले साल नवंबर में नोटबंदी की घोषणा के बाद केंद्रीय बैंक ने 500 रुपये का नया नोट जारी किया था और साथ ही 2,000 रुपये का नोट पेश किया था.

वीडियो- कितने सही हैं पीएम के कालेधन में कमी के आंकड़े..?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
200 Rs Note, RBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com