- शुक्रवार को प्राइम टाइम में रवीश ने माइम कलाकारों को शो में आमंत्रित किया
- रवीश का पूछा गया सवाल 'बागों में बहार है' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा
- यह शो सत्ता द्वारा सवाल पूछने पर आपत्ति उठाए जाने पर केंद्रित था
बाग़ों में बहार है - 70 के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म 'आराधना' का यह गीत एक बार फिर गुनगुनाया जा रहा है. इसके पीछे की वजह कोई रिमेक गाना नहीं है बल्कि शुक्रवार को एनडीटीवी इंडिया पर प्रसारित हुआ रवीश कुमार का शो 'प्राइम टाइम' है जिसमें सवाल ही ये था कि जब सवाल नहीं पूछे जाएंगे तो क्या करेंगे?
देखें वीडियो
बता दें कि सरकार द्वारा एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन का बयान लगाए जाने के बाद प्राइम टाइम में दो माइम कलाकारों के साथ यह समझने की कोशिश की गई थी कि जब सरकार को सवालों से समस्या होने लगे तो फिर किस तरह के सवाल सत्ता को खुश करेंगे - जैसे बाग़ो में बहार है? आप बनियान कौन से ब्रांड की पहनते हैं? या आप खाते कितनी बार हैं दिन में? फूल कौन सा पसंद करते हैं, धतूरे का या कनेल का?
रवीश ने अपने शो में दो माइम कलाकारों को आमंत्रित किया था जिसमें एक अथॉरिटी और दूसरा उनका लठैत था. अथॉरिटी और लठैत बने ईशु और राजेश निर्मल ने अपना रोल बखूबी निभाया. रवीश के द्वारा अपने शो में इस्तेमाल की गई यह लाइन इतनी बार ट्वीट की गई कि शनिवार को कुछ ही घंटों यह लाइन ट्रेंड करने लगी और कुछ समय पहले यह वर्ल्डवाइड पांचवे स्थान पर और भारत में पहले स्थान पर ट्रेंड करने लगी थी.
इस कार्यक्रम के बाद से सोशल मीडिया पर एक सवाल की बहार है जो है - बाग़ों में बहार है?
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Finally, India and Pakistan are on the same page. Both have banned Indian TV channels. #बागों_में_बहार_है #NDTVBan #Emergency
— Shirish Kunder (@ShirishKunder) November 5, 2016
सवाल मत पूछो क्योंकि ??#बागों_में_बहार_है
— Rashu (@Rashu4Change) November 5, 2016
किसान मर रहा है मगर कुछ मत बोलो #बागों_में_बहार_है
— Dr. Safin સફીન (@HasanSafin) November 5, 2016
कौन बनेगा करोड़पति” में पांच करोड़ का सवाल –
— vishal patel (@VishalSanja) November 5, 2016
.
.
.
.
.
.
.
#बागों_में_बहार_है ??
पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं
— काकावाणी (@AliSohrab007) November 5, 2016
किसान आत्महत्या किये जा रहे हैं
लाखो बेरोजगार घर बैठे हैं
मिडिया पर ban किये जा रहे हैं
फिर भी #बागों_में_बहार_है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं