प्रतीकात्मक फोटो
- असम के विधायक ने महिला से किया बलात्कार
- पति पर सहयोग का आरोप
- आरोपी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है
हैलाकांडी:
असम में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि एक विधायक ने गत महीने उसके पति की मदद से उससे दो बार बलात्कार किया. इसके बाद हैलाकांडी सदर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि एआईयूडीएफ विधायक निजामुद्दीन चौधरी ने 19 मई को हैलाकांडी सर्किट हाउस और बाद में 23 मई को उसके घर पर उससे बलात्कार किया. पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सुरजीत चौधरी ने कहा कि महिला ने दावा किया है कि दोनों ही मौकों पर उसके पति ने विधायक का सहयोग किया. महिला की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें: रेप की बढ़ती वारदातों पर बीजेपी विधायक बोले, भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं को रोक पाना संभव नहीं
अल्गापूर्व के विधायक ने यद्यपि आरोप को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ यह पूरी तरह से आधारहीन और मेरे खिलाफ एक षड्यंत्र है.’’ उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी पारिवारिक समस्या सुलझाने के लिए उससे अपने पति के साथ मुलाकात की थी और उसका उससे कोई संबंध नहीं है. महिला ने अपनी शिकायत में विधायक पर आरोप लगाया है कि उसने उसे गुवाहाटी ले जाने का प्रयास किया था लेकिन उसने अपनी योजना उसके द्वारा आत्महत्या की धमकी दिये जाने के बाद छोड़ दी.
VIDEO: बिहार : छपरा के स्कूल में नाबालिग छात्रा से महीनों तक 15 छात्रों और 3 शिक्षकों ने किया रेप
महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे घर से बाहर नहीं जाने दे रहा था और वह पहले पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करा सकी, उसे जबरदस्ती घर के भीतर बंद कर दिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rape Allegation On MLA, Assam