विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

जयपुर: नाहरगढ़ किले पर लटका मिला शव, 'पद्मावती का विरोध, लिखा- हम पुतले नहीं जलाते, लटकाते हैं'

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब फिल्म का विरोध जानलेवा मोड़ तक पहुंचा दिया है. ये अब खौफनाक होता दिखाई देने लगा है.

जयपुर: नाहरगढ़ किले पर लटका मिला शव, 'पद्मावती का विरोध, लिखा- हम पुतले नहीं जलाते, लटकाते हैं'
नाहरगढ़ किले पर लटका मिला शव
जयपुर: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. पद्यमावती पर खूनी विरोध की एक तस्‍वीर सामने आई है. अगर कोई संगठन या व्‍यक्‍ति विरोध का यह तरीका अपना रहा है तो यह काफी खौफनाक है.

'पद्मावती' विदेश में रिलीज होगी या नहीं, 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

प्रदेश की राजधानी जयपुर में स्थित नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक व्यक्ति का लटका हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया है. जिसके साथ एक धमकी भी दी गई है. किले की दीवारों पर लिखा गया है कि पद्मावती का विरोध, हम पुतले नहीं जलाते, लटकाते हैं.

फिलहाल बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 'पद्मावती का विरोध' शीर्षक से दी गई इस धमकी में कहा गया है कि हम पुतले नहीं जलाते, लटका देते हैं. हालांकि करणी सेना ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है.

VIDEO: करणी सेना ने पद्मावती टलने के बाद वापस ली भारत बंद की अपील


आपको बता दें कि पद्मावती फिल्‍म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड में तकनीकी कारणों और विरोध के चलते फिलहाल फिल्‍म की रिलीज को टाल दिया गया है. इस फिल्‍म मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान और गुजरात के मुख्‍यमंत्रियों ने अपने राज्‍य में रिलीज से पहले ही बैन कर दिया है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Nahargarh Fort, Padmavati, Padmavati Threat Note
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com