"मैं तुम्हें हर साल वर्ल्ड टूर पर लेकर जाऊंगा..." ये वो वादा था, जो राजा रघुवंशी ने सोनम से उसकी आंखों में आंखें डालकर किया था. ये वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है- जहां दो लोग प्यार में डूबे हुए हैं, ज़िंदगी भर साथ निभाने की कसमें खा रहे हैं. लेकिन अफ़सोस... इन्हीं वादों के महज़ 12 दिन बाद, उन्हीं में से एक की लाश एक गहरी खाई में पड़ी मिली और दूसरा... पुलिस की गिरफ्त में है, क्योंकि उसने जुर्म कबूल कर लिया है.
शादी से पहले का वायरल वीडियो देखकर कोई नहीं कह सकता कि ऐसा कुछ होगा. वीडियो में राजा सोनम से कहता है, 'मैं तुम्हें चाय बनाकर पिलाऊंगा, हर महीने शॉपिंग कराऊंगा और साल में एक बार विदेश ले जाऊंगा…' आप देखिए ये वीडियो. वहीं, जब सोनम से पूछा गया कि 'क्या तुम वादा करती हो कि शादी के बाद पति से सवाल नहीं करोगी?' तो उसका जवाब था- नहीं! पूछूंगी कि कहां गए थे, किसके साथ थे... और पार्टी भी नहीं करने दूंगी.
ये सुनकर सब हंस पड़े... लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि इस मुस्कान के पीछे छुपा है एक खूनी प्लान. राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई. 23 मई को दोनों मेघालय के चेरापूंजी घूमने गए. एक हनीमून ट्रिप, जो राजा की ज़िंदगी का आखिरी ट्रिप बन गया. इसी ट्रिप के दौरान सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलरों की मदद से राजा की हत्या करवा दी. 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला - और ये कोई हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश थी.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था. पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, फिर कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया. गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे शिलांग के सदर थाने लाया गया. बाकी चार आरोपियों को शिलांग लाया गया. 11 जून को सभी आरोपियों को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें :- 30 दिन में 234 कॉल... 'बेवफा' सोनम केस में खुल रहे राज, नए किरदार संजय वर्मा की एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं